इलाहाबाद: सोनिया गांधी ने किया कमला नेहरू अस्पताल का दौरा, मीडिया से बनाए रखी दूरी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 07:43 PM (IST)

इलाहाबाद: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुुुधवार को यहां स्थित कमला नेहरू अस्पताल का दौरा किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी सुबह करीब 10:30 बजे स्वराज भवन पहुंची और वहां कुछ समय ठहरने के बाद उन्होंने आनंद भवन का दौरा किया।

सूत्रों ने बताया कि गांधी इसके बाद कमला नेहरू अस्पताल गईं जहां उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल के ट्रस्टियों के साथ सालाना समीक्षा बैठक की। गांधी की यह निजी यात्रा थी और मीडिया कर्मियों को इससे दूर रखा गया। एसपीजी ने मीडिया के साथ रुखा व्यवहार अपनाते हुए कहा कि यह राजनीतिक मामला नहीं है, यह निजी कार्यक्रम है, मीडिया को जाने की अनुमति नहीं है। गांधी ने आखिरी तक मीडिया से दूरी बनाए रखी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static