डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- अपने बुने जाल में खुद ही फंस गई सपा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 04:23 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि सपा अपने बुने जाल में खुद ही फंस गई है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी को नकार दिया है।  योगी जी की सरकार में कानून का राज है। यूपी में किसी को अपनी सुरक्षा की चिंता करने की जरुरत नहीं है।  उन्होंने कहा कि हमारी नीतियों को मामले वालों का भाजपा में स्वागत है।

बता दें कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कानपुर हिंसा मामले को लेकर विपक्ष के उठाए सवाल पर कहा अपराधियों और दंगाइयों पर सरकार कार्रवाई कर रही है। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। राजनीतिक पार्टियां अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। उसके मंसूबे सफल नहीं होगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static