केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या पर सपा नेता ने उठाए सवाल, कहा- अपराधियों को लाइसेंस दे रखी है योगी सरकार

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2023 - 12:44 PM (IST)

लखनऊ: सपा प्रवक्ता व पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन (Sunil Singh Sajan) ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंत्री के घर में हुई हत्या पर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। भाजपा में शामिल मंत्रियों और नेताओं का घर अपराधियों का अड्डा बन चुका है।  सुनील सिंह साजन ने कहा कि जब मंत्री के घर में हत्या हो रही है। तो फिर आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। उन्होंने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी लखीमपुर में केन्द्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों पर कार चढ़ा कर हत्या की है। साजन ने कहा कि यह कहीं न कहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों को लाइसेंस दे रखा है। उन्होंने कहा कि जब लखनऊ पुलिस कह रही है कि मंत्री के बेटे की रिवाल्वर से गोली चली है तो फिर प्रदेश की जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी।

 


बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश की मोहनलाल गंज सीट से सांसद कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर पर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मृतक युवक कौशल किशोर के बेटे का दोस्त था और उन्हीं के साथ रहता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सरकारी लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल दहला देने वाली यह वारदात केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में स्थित आवास पर हुई। जहां विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पश्चिमी डीसीपी राहुल राज, ADCP चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

सांसद के बेटे का दोस्त था मृतक विनय श्रीवास्तव
आपको बता दें कि इस मामले की जांच कर रहे DCP पश्चिमी लखनऊ राहुल राज का कहना है कि विनय श्रीवास्तव की मौत गोली लगने से हुई है। सिर पर भी चोट का निशान है। मंत्री कौशल किशोर के घर पर रात को 6 लोग आए थे, उन्होंने खाया-पीना किया और उसके बाद गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जिस पिस्टल से गोली लगी है वह पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static