रंग विवाद में कूदे सपा सांसद एसटी हसन, बोले- रंग का इतना ख्याल है तो साधु-संत क्यों पहनते है ऐसी धोती

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 03:02 PM (IST)

लखनऊ: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान का गाना 'बेशरम रंग' रिलीज होने के बाद से विवादों में है। वहीं इस विवाद ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। समाजवादी पार्टी के सांसद व लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता एसटी हसन ने भगवा रंग को लेकर साधु-संतों के पहनावे पर सवाल उठा दिया।

उन्होंने कहा कि भगवा रंग अगर सिर्फ सनातन धर्मियों का कहा जाए तो यह कोई बात नहीं हुई। कोई भी आदमी उस रंग के कपड़े पहन ले उससे क्या बेइज्जती हो जाएगी। हालांकि इस दौरान उन्होंने हरे रंग को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह रंग क्या सिर्फ मुसलमानों का हो गया? सांसद एसटी हसन ने भगवा रंग और पहनावे को लेकर कई सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि यदि इतना ही भगवा रंग का ख्याल है तो इस रंग की साधु-संत धोती क्यों पहनते हैं? लोग टेबल, कुर्सी पर भगवा रंग की तौलिया क्यों डालते हैं। कांवड़ यात्रा में भगवा रंग की अंडर वियर क्यों पहनते हैं? इस पर किसी को ऐतराज नहीं है।

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर पूरे देश में विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म के 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण ( ने भगवा कलर की बिकिनी पहन रखी है, जिसे लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static