महिला आरक्षण बिल पर बोलीं प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान, कहा- महिला आरक्षण बिल पास होना एक ऐतिहासिक कार्य

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 06:00 PM (IST)

Deoria News: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में कहा कि महिलाओं के आरक्षण सम्बन्धी नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पास होना एक ऐतिहासिक कार्य है।

PunjabKesari

'योगी सरकार महिलाओं और पिछड़ों के उत्थान के लिए कर रही है काम'
मंत्री शकुन्तला चौहान आज पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार लगातार सर्वसमाज विशेष रूप से महिलाओं और पिछड़ों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने नये संसद भवन में पहले ही दिन सबका साथ सबका विकास,सबको सम्मान सबको स्थान के मंत्र के साथ महिलाओं के आरक्षण सम्बन्धी नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को पास कर एक और ऐतिहासिक काम किया है।      

ये भी पढ़ें....
'इंसान की पहचान चेहरा नहीं; जुबान होती है', BJP सांसद की आपत्तिजनक टिप्पणी पर अखिलेश ने दिया बयान
- अयोध्या की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एक लाख रुपए का मिलेगा पुरस्कार: पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार


कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा का पिछड़ा वर्ग का राग दरअसल विधवा प्रलाप है। आज़ादी के बाद लगातार कांग्रेस ने इस वर्ग के साथ छल किया है। सबसे पहला छल उसने सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ किया था जिसके कारण वह देश के पहले प्रधानमंत्री नहीं बन सके।वहीं उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछड़ों के नाम पर केवल अपने परिवार को बढ़ाने और उसका भला करने का काम किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static