केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान- कार्यकारिणी की बैठक में PM मोदी ने घोषित की राम मंदिर बनने की तिथि

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2023 - 02:05 PM (IST)

यूपी डेस्क: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इसी बीच अयोध्या में बन रहें राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी के राम मंदिर  पर एलान के संबंधन में जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि  "पहले जो लोग बोलते थे कि राम मंदिर बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। आज कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में तिथि भी घोषित कर दी गई है। जल्द ही देश को भव्य राम मंदिर समर्पित हो जाएगा।" केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "नौजवानों के भविष्य को लेकर हम सब चिंतित होते थे। आज देश के नौजवान नौकरी लेने वालों से नौकरी देने वाले बन रहे हैं। हमारे देश में 100 से अधिक यूनिकॉर्न बने हैं। देश की नौजवान अपने पैर पर खड़ा होने के लिए उद्यमी बन रहा है।"

 

उन्होंने आगे कहा, "अभी तक 219 करोड़ कोविड वैक्सीन लोगों को लगी है और 30 करोड़ टीके हमने बाहर देशों में भेजे। अर्थव्यवस्था के हिसाब से भारत 2014 में 10वे स्थान पर था लेकिन आज यूके को पीछे छोड़ते हुए 5वें स्थान पर हैं।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static