UP: भगवा रंग में रंगी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 03:10 PM (IST)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने से कई जगहों का भगवाकरण किया गया। कई सरकारी इमारतों पर भगवा रंग पोत दिया गया। योगी राज में लोगों को भगवा रंग इतना प्रिय है कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी उसी रंगा में रंग दिया। हालांकि गांधी जी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगे जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ये मामला यूपी के शाहजहांपुर के ढाका घनश्यामपुर गांव का है, जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भगवा रंग कर दिया गया।
PunjabKesari
यहां ग्राम सभा की जमीन पर करीब 20 साल पहले महात्मा गांधी की सफेद प्रतिमा स्थापित की गई थी। जब 20 साल बाद अचानक ही रातोरात गांधी जी की सफेद प्रतिमा का रंग बदल गया तो हर कोई देखकर हैरान हो गया। हालांकि जिसने भी ये कारनामा किया है उन्होंने प्रतिमा के नीचे सफेद रंग से राष्ट्रपिता भी लिखा है। इस मामले में कौशल मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भगवा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर सड़कों पर उतरने की धमकी दी है, तो वहीं विश्व हिंदू परिषद् का कहना है कि मूर्तियों को भगवा करने का सिलसिला जारी रहेगा।
PunjabKesari
फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है। हालांकि गांधी जी की मूर्ति को भगवा रंग में किसने रंगा ये अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच की बात की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद् के राजेश अवस्थी का कहना है कि भगवा तो संतों का रंग है और प्रतिमाओं को भगवा करने का सिलसिला जारी रहेगा। लोगों का कहना है कि गांधी की मूर्ति का भगवाकरण करने में बीजेपी के लोग ही शामिल हैं। अब तक ये भी नहीं पता चल पाया है कि मूर्ति पर भगवा रंग आखिर किया किसने है? इस मामले में फिलहाल जिला प्रशासन जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Related News

static