आवारा कुत्तों का आतंक! 10 मिनट तक नोच नोच कर खा गए मासूम बच्ची, दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 12:41 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां घर से बाहर खेलने निकली 10 साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों की एक गैंग ने हमला कर उसे घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया, जिन्हें चिकित्सकों ने समझा बुझाकर चुप करवा दिया। इसके बाद वह बच्ची के शव को घर ले गए।

बता दें कि पूरी घटना आगरा जिले के दहतोरा गांव की है जहां के निवासी धर्म सिंह की 10 साल की मासूम बच्ची गूजन आवारा कुत्तों का शिकार बन गई। दरअसल शाम के वक्त अपने घर के बाहर खेलने गई थी। उसी दौरान गूजन पर एक दर्जन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जो लगभग 10 मिनट तक बच्ची को नोचते रहे। जिनकी भोकने की आवाज सुन कर लोग इकठा हो गए। तभी उन्होंने देखा कि कुत्ते गुजन को नोच रहे है। आनन फानन में लोगों ने कुत्तों को बगाकर घायल गुंजन को स्थानीय असपताल में भर्ती करवाया। वही हालत गंभीर देखते हुए उन्होंने बच्ची को आगरा रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत बहुत नाजुक है और उसके शरीर पर 26 घाव के निशान मिले है। बता दें कि गुंजन का ऑपरेशन 6 घंटे चला जिस दौरान उसके शरीर पर  40 टांके लगाए गए, लेकिन मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया, उन्होंने चिकित्सकों ने समझा बुझाकर चुप करवा दिया। इसके बाद वह बच्ची के शव को घर ले गए। जिसे आज सुबह परिजनों ने जमीन में दफना दिया। वही बच्ची के चाचा ने जनप्रतिनिधि और अधिकारी के ऊपर भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि कुत्तो के इस बढ़ते आतंक के लिए ये अधिकारी जिम्मेदार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static