गाजीपुर के सुनील कुशवाहा ने किया कमाल, हिमाचली सेब को गाजीपुर में उगाकर पेश की मिसाल…देखें VIDEO
punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 11:55 PM (IST)
गाजीपुर: सेब एक ऐसा फल है जो सेहत और स्वाद दोनों के लिहाज से हर किसी का पसंदीदा फल माना गया है...इसकी पैदावार की चर्चा होती है तो लोगों के जहन में हिमाचल या फिर कश्मीर का जिक्र होता है...और हो भी क्यों ना क्योंकि सेब की खेती के लिए ठंडे प्रदेशों को ही ज्यादा उपयुक्त माना गया है...हालांकि, नई तकनीकों के आने के बाद इसकी खेती गर्मी प्रदेशों में भी होने लगी है...
जी हां, ये तस्वीर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की है...जहां एक सुनील कुशवाहा नाम के एक शख्स 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर सेब उगाने का करिश्मा कर दिखाया है...सुनील ने 4 बीघे में फैले अपने खेत में एक खास प्रजाति के सेब की फसल लगाई है...सेब के इस किस्म के बारे में दावा किया जाता है कि ये ऑफ सीजन यानी गर्मियों में फल देगा...
आपको बता दें कि सुनील कुशवाहा ने बीटेक की पढ़ाई की हुई है...लेकिन उनका महेशा से ऑर्गेनिक खेती में अपना करियर बनाने का सपना था...फिलहाल सुनील के सेब बागान में 222 सेब के पौधे हैं...जिन्हें 10 फुट के अंतराल पर लगाया गया है...सुनील कुशवाहा ने बताया कि पिछले साल इन पौधों में कुछ खास फल नहीं लगे थे...हालांकि, इस बार फल अच्छे आए हैं...हर एक पौधे में पचास से ज्यादा फल आए हैं...जिससे इस बार अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।