UP Politics News: कांग्रेस के सिंबल पर कुशीनगर से चुनाव लड़ सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, गठबंधन से बातचीत जारी

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 12:13 PM (IST)

UP Politics News: समाजवादी पार्टी से अलग होकर आरएसएसपी का गठन करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य INDIA गठबंधन के साथ नजर आ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस के सिंबल पर कुशीनगर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि 10 मार्च को उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को लेकर चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि वह स्वयं चुनाव लड़ेंगे या फिर उनकी पार्टी कोई अन्य उम्मीदवार उतारेगी। एक चर्चा यह भी चल रही है कि वह कांग्रेस का भी दामन थाम सकते हैं। इसके साथ ही मौर्य ने स्वयं सोशल मीडिया ‘एक्स' पर फोटो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि दोनों ने औपचारिक भेंटवार्ता में इंडिया गठबंधन के विस्तार पर सकारात्मक चर्चा की। सपा छोड़ने के बाद उन्होंने तुरंत नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। सपा भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। सपा ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 17 सीटें देने की घोषणा की है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के इंडिया गठबंधन में आने की स्थिति में सीटों के बंटवारें को लेकर पेंच फंस सकता है। सपा द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को एक भी सीट न दिए जाने की स्थिति में कांग्रेस अपने हिस्से की एक सीट दे सकती है। इन संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static