चुनावी सरगर्मी के बीच दहाड़े स्वतंत्र देव सिंह, बोले- ये सैफई खानदान नहीं योगी सरकार है, हम पर कोई दाग नहीं है

punjabkesari.in Monday, Jun 28, 2021 - 03:52 PM (IST)

झांसीः  उत्तर प्रदेश के झांसी दौरे पर सोमवार को आये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दावा किया कि हमारे पास लोकप्रिय और ईमानदार नेतृत्व है। देश और प्रदेश का न केवल नेतृत्व बल्कि पूरा मंत्रिमंडल बेदाग है। हम विकास के नाम पर,कानून व्यवस्था के नाम पर, परिश्रम की पराकाष्ठा और ईमानदारी के नाम पर चुनाव लडेंगे।                            

झांसी विकास प्राधिकरण स्थित अटल एकता पाकर् में वृक्षारोपण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2022 का चुनाव हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अपने सहयोगी दलों के साथ ही लडेंगे, प्रदेश के चुनावों को लेकर बाकी रणनीति आगे तैयार की जायेगी। हमारे पास ईमानदार नेतृत्व है,भ्रष्टाचार मुक्त है। प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए काम किया है राज्य के अपराध हो नहीं सकता है। हमारी सरकार के शासन में न वंशवाद है, न परिवारवाद और न ही जातिवाद है। हमारे शासनकाल में किसी गरीब का शोषण नहीं हो सकता। आपने सपा बसपा शासनकाल भी देखा है लेकिन हमारी सरकार पर कोई दाग नहीं है।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां सरकार सैफई खानदान नहीं चलाता बल्कि यहां योगी सरकार है भाजपा की सरकार हैं। सरकार और संगठन दोनों का एकमात्र लक्ष्य गरीबों की सेवा है। वृक्षारोपण के हर साल किये जाने कार्यक्रम की कमजोर मॉनीटरिंग को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने व्यवहारिकता से दूर दार्शनिकों की तरह बात करते हुए कहा कि वृक्षारोपण को वृहद पैमाने पर सफल बनाने के लिए जनआंदोलन की आवश्यकता होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static