हैवानियतः किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी ने शव को फंदे से लटकाया

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 05:17 PM (IST)

कन्नौज: जिले के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के बाहर बरामदे में सो रही किशोरी से मारपीट और धमकाकर दुष्कर्म किया गया। शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी ने उसे फंदे पर लटका कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। किशोरी से हैवानियत की खबर सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई है। 

PunjabKesari

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व हत्या करने की रिपोर्ट  की दर्ज
थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) के परिजन मंगलवार की रात शादी समारोह में गए थे। किशोरी घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान कनकपुर्वा गांव का विवेक पहुंचा और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने उसे फंदे पर लटका कर हत्या कर दी। देर रात परिजन घर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। 

PunjabKesari

पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की हुई पुष्टिः थानाध्यक्ष 
थानाध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोरी का पोस्टमार्टम चिकित्सीय पैनल से कराया गया। वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static