अमरोहा में आवारा कुत्तों का आतंक: 5 वर्षीय बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर किया घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 04:15 PM (IST)

अमरोहा (मौ. आसिफ): उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्ते दिन ब दिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे है। इसी बीच अब अमरोहा से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। कुत्तों का यह झुंड बच्ची को सड़क पर घसीटता रहा। जब इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने मासूम को कुत्तों से बचाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

PunjabKesari
यह पूरी घटना धनौरा नगर पालिका की है। यहां पर एक 5 वर्षीय बच्ची गली से जा रही थी। तभी वहां करीब 4, 5 आवारा कुत्तों का एक झुंड आ गया। कुत्तों के इस झुंड ने पीछे से बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची डरते हुए वहां से भागने लगी, लेकिन कुत्तों ने बच्ची को सड़क पर घसीट दिया और चारो तरफ से बच्ची को नोचने लगे। तभी लोगों ने वहां पहुंचकर बच्ची को बचाया और अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

PunjabKesari
पहले भी हो चुकी कई घटनाएं
वहीं, पांच दिन पूर्व रजबपुर थाना इलाके के गांव कूबी में भी चार साल के मासूम को खेत से लौटते वक्त आवारा कुत्तों के झुंड ने नोच नोच कर मार डाला था। इसके साथ ही तीन दिन पहले भी इसी थाना इलाके में एक आठ साल की मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला बोला था। जिसमें वह घायल हुई थी और उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया था। बीते तीन साल में आवारा कुत्तों के हमलों में अब तक एक महिला समेत आठ बच्चो की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं से जिले में दहशत फैली हुई है। उधर प्रशासन आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए कोई कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने जल्द ही कुत्तों को टीम लगाकर पकड़ने की बात कही है। घटना होने के बाद अधिकारी आश्वासन दो देते है, लेकिन उस पर अमल नहीं हो पता अब देखना होगा कि ये आवारा कुत्ते जो खूंखार होते जा रहे है इन को कब तक पकड़ा जाएगा।  

यह भी पढ़ेंः 'भाजपा फिर से जीतेगी और ‘सपा की गुंडागर्दी' हारेगी', केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स' पर कहा, ‘‘सपा मुखिया अखिलेश यादव ध्यान रखें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत ही नहीं, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। भाजपा 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव (लोकसभा-विधानसभा) जीती और अब 2024 में भी जीतेगी! सपा की गुंडागर्दी फिर हारेगी! मोदी जी का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान! फिर एक बार मोदी सरकार।''

 

 

 
    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static