UP Police पर गिरी गाज, एक साथ 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया ऐसा आदेश, सुनकर उड़ जाएंगे होश; वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन....

punjabkesari.in Friday, Aug 01, 2025 - 01:36 PM (IST)

मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 20 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इस सभी पर जमीनी विवाद में घर में घुसकर पीड़ितों को पीटने और सबूतों को मिटाने का आरोप है। इस लिस्ट में थानाध्यक्ष सहित 14 पुलिस कर्मी नामज़द और 6 अज्ञात पुलिसकर्मी शामिल हैं। अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा ने मिडिया को यह जानकारी दी है। 

बता दें कि रामजतन यादव और पड़ोसी रामभवन यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। रामभवन यादव के रिश्तेदार सब इंस्पेक्टर पर पुलिस के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट कर एक पक्षीय कार्यवाई करने का आरोप है। सरायलखनसी थानाध्यक्ष शैलेश सिंह,चंदेल सिंह, केसर यादव एसआई,कोमल कसौधनर एसआई, सहित कुल 14 नामज़द और 6 अज्ञात पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ है। पूरा मामला जिले के सरायलखनसी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर ताजपुर गांव का है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static