'मणिपुर में महिलाओं से हुई दरिंदगी अत्यन्त दुखद, घटना पर गंभीर होना जरूरी, आरोपियों को दी जाए सख्त सजा' - मायावती

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 10:31 AM (IST)

Lucknow (अश्वनी सिंह): मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने, छेड़छाड़ करने की कथित वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गहरा दुख जताया है। मायावती ने इस घटना को दिल दहला देने वाली घटना बताया है और राज्य और केन्द्र सरकार से अपराधियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

 


मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि 'मणिपुर में महिलाओं के साथ भीड़ द्वारा जो दरिंदगी की गई वह अत्यन्त ही दुःखद, शर्मनाक तथा दिल को दहलाने वाली घटना है। राज्य व केन्द्र की सरकार को भी ऐसे आपराधिक तत्वों को इतनी सख्त सज़ा दिलवानी चाहिए कि इस प्रकार के जघन्य अपराध की आगे कहीं भी पुनरावृत्ति ना हो सके।'

 

 

 


इस घटना को लेकर बसपा सुप्रीमो ने एक और ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'लेकिन इस घटना को लेकर अब जो राजनीति की जा रही है वह भी अनुचित एवं चिन्तनीय। संसद में इस पर जरूर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। जबकि इस घटना का मा. सुप्रीम कोर्ट ने भी खुद संज्ञान लिया है जिसे दबाया नहीं जा सकता है। अर्थात् मणिपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सभी को गंभीर होना जरूरी।'

PunjabKesari

बता दें कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने को लेकर मणिपुर पुलिस ने बताया कि ये मामला सेनापति जिले के एक गांव की है। जहां पर दो जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने और भीड़ द्वारा उनसे छेड़छाड़ करने संबंधी चार मई के वीडियो में नजर आ रहे मुख्य आरोपियों में से एक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कई टीम का गठन किया गया था।  इनमें से एक व्यक्ति जिसे इस घटना का कथित मुख्य साजिशकर्ता कहा जा रहा है, उसे थाउबल जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी 26 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में प्रमुखता से नजर आ रहा है। मुख्य आरोपी के साथ-साथ चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static