प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू, आपत्तिजनक हालात में ससुर ने देखा फिर..

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 02:27 PM (IST)

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक महिला को उसी के ससुर ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया। घटना इलाके में आग की तरह फैल गई। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को थाने लेकर पहुंची। बहू अब अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। पुलिस दोनो को समझा बुझाकर मामले को शांत करने में जुटी है। पीड़ित के पिता का अरोप है कि बेटा शहर में नौकरी करता है उसकी बहू प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी। हालांकि घटना के बारे में महिला के प​ति​ को फोन पर जानकारी दे दी गई है। पत्नी के बेवफाई से पति बहुत निरा​श​ है।

जानकारी के मुताबिक मामला महाराजगंज जिले के स्यादेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जहां पर ससुर ने अपनी बहू को बेडरूम में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया है। घटना स्थल पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। प्रधान समेत कुछ गांव वालों को घर बुलाया गया। लोगों ने मामले सुलझाने की कोशिश की लेकिन बहू अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही, इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पु​​लिस ने मौके पर दोनो को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाहिता ने अपने प्रेमी को अपने खुद ही अपने पास बुलाया था। इस आधार पर प्रेमी के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। प्रेमी के खिलाफ शांति भंग की आशंका में मामला दर्ज कर लिया गया है। पति से बात की जारी है।  उन्होंने बताया कि महिला का पति शहर में नौकरी करता है। पति की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static