विपक्षी गठबंधन में जितने छेद, उससे ज्यादा उनके महत्वाकांक्षी मतभेद: मुख्तार अब्बास नकवी

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 01:16 AM (IST)

Rampur News, (रविशंकर): रामपुर के ग्राम कोयला में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम का पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम जिला सहकारी बैंक की ओर से कराया गया। इस कार्यक्रम में जो भी पात्र गांव के लोग थे उन्हें आयुष्मान कार्ड देकर उज्ज्वला योजना के तहत गैस का चूल्हा-सिलेंडर देकर उसके अलावा और कई योजनाएं थी जिसे पात्र लोगों को को लाभान्वित किया।
PunjabKesari
इस कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जो भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं हैं उन योजनाओं के बारे में भी गांव की जनता को जानकारी दी। इंडिया गठबंधन पर भी मुख्तार अब्बास नकवी ने कटाक्ष किया और कहा कांग्रेस पर अखिलेश यादव ने कहा था कांग्रेस के बारे में ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं। वही गठबंधन पर कहा गठबंधन की गठरी में जितना छेद है उससे ज्यादा उनके महत्वाकांक्षी मतभेद है।
PunjabKesari
साथ ही राजस्थान में सुखदेव सिंह की हत्या पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बहुत सख्ती के साथ कार्रवाई हो रही है और होनी भी चाहिए जो भी दोषी है, उसको सजा मिलनी चाहिए। इस मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम से एफआईआर दर्ज होने पर कहा कि कानून अपना काम करेगा। इस कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static