मनचले ने पहले की छेड़खानी! जब महिला बनी ''मर्दानी'' तो हाथ जोड़कर चिल्लाया- दीदी माफ कर दो...
punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 07:52 PM (IST)

Hathras News, (सूरज मौर्या): उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ओवरब्रिज के नीचे एक मनचले युवक को महिला से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। महिला ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए सरेआम युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद राहगीर तमाशबीन बने देखते रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क पर अकेली जा रही महिला को परेशान कर रहा था। पहले तो महिला ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए वहीं पर उसकी धुनाई कर दी। महिला ने युवक को चप्पलों से पीटते हुए उसे खरी खोटी सुनाई। इस दौरान आरोपी युवक महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा।
पूरा मामला शहर के मुख्य इलाके में स्थित जिला अस्पताल के बाहर की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला छेड़खानी करने वाले मनचले को चप्पलों से पीटते हुए सबक सिखा रही है।