VIDEO: लड़की के पिता ने नहीं पूजा दूल्हे का पैर तो टूट गई शादी, पिता का अपमान देख दुल्हन ने किया विवाह से मना

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 02:53 PM (IST)

आज कल हो रही शादी में कई लड़कियां लड़के की किसी बुरी आदत के कारण ऐन मौके पर ही शादी तोड़ देती हैं... कहीं दूल्हे ने धोखा दिया होता है तो कहीं शादी में इतना हंगामा हुआ कि दुल्हन को मंडप से फरार होना पड़ गया... इन सब के बीच दुल्हने ऐसे भी थे जिन्होंने मंडप में पहुंचने के बाद शादी से इंकार कर दिया...जैसे कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दुल्हन ने पैर पूजने की रस्म को लेकर हुए विवाद के बाद शादी से इंकार कर दिया...दुल्हन ने परिवार के सम्मान से समझौता नहीं होने दिया..दरअसल शहर के कॉलेज रोड स्थित गेस्ट हाउस में पैर पूजने की रस्म चल रही थी तभी दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदारों में विवाद हो गया और दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों ने मारपीट तक कर दी...इससे नाराज दुल्हन को अपने परिजनों का अपमान सहन नहीं हुआ और उसने शादी से इंकार कर दिया।


लड़के के पिता ने बताया कि बारात की अगवानी और द्वारचार के बाद जैसे ही पैर पूजने की रस्म पूरी करने की बात पहले हो चुकी थी...जब इसकी बारी आई तो होने वाली वधु के पिता ने पूर्व में तय हुई पैर पूजने की रस्म करने की बात याद दिलाते हुए इससे इनकार कर दिया... जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ...विवाद इतना हुआ कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई...जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया..और कोर्ट मौरेज कर परिवार से अलग रहने की बात करने लगी।


घटना के बाद  गेस्ट हाउस मैनेजर के ने सूचना पुलिस को दी...सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनकर बात ना होने पर एक दूसरे का सामान वापस करा कर मामला शांत करा दिया और दोनों पक्ष अपने अपने रास्ते लौट गए।


यह शादी उन्नाव जिले के शुक्लागंज के रहने वाले रिश्तेदार के बेटे से तय हुई थी...मौजूद रिश्ते में वधू पक्ष और वर पक्ष का मान्य है... लेकिन इस शादी के बाद वर पक्ष वधू पक्ष का ने मान्य हो जाता है... इसी को लेकर पहले तो परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था लेकिन बच्चों की जिद के आगे मान गए थे... शादी के दिन जब गेस्ट हाउस में पैर पूजने की रस्म चल रही थी तभी दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदारों में विवाद हो गया... दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी मुंबई में जॉब करने वाली दुल्हन को अपने परिजनों का अपमान सहन नहीं हुआ तो उसने शादी से इंकार कर दिया... जिसके बाद शादी नहीं हो सकी और दोनों पक्ष अपने-अपने घर वापस लौट गए.. पुलिस ने शादी के खर्चे का लेनदेन करा कर दोनों पक्षों को रवाना कर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static