कासगंजः दुष्कर्म पीड़िता का कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया अंतिम संस्कार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 05:26 PM (IST)

कासगंज: आरोपियों की टिप्पणियों और पुलिस की अनदेखी से तंग होकर आग लगाकर जान दे चुकी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच संस्कार किया गया। गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

बरेली: घर में अकेली महिला ने मामूली विवाद में खुद को आग लगाकर दी जान
यह भी पढ़ेंः टमाटर की सुरक्षा में बाउंसरः BJP सांसद डॉ. अशोक बाजपेई ने साधा निशाना, कहा- सस्ती लोकप्रियता के लिए निंदनीय काम कर रही सपा

गंजडुंवारा क्षेत्र के एक गांव में दबंग पड़ोसियों द्वारा 18 वर्षीय युवती के साथ मारपीट की। छह जून को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद रहे। वे आए दिन युवती पर टिप्पणियां करते थे जिससे वह काफी तंग आ गई। परेशान होकर उसने डीजल छिड़क कर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। चार नामजदों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को गांव में युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इधर, घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। शांति की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया. है। हालांकि अभी कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म पीड़िता ने आग लगाकर दी जानः एक महीने से चिढ़ा रहे थे आरोपी, पिता ने बताया- तहरीर दी थी कोई कार्रवाई नहीं हुई

दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर गरमाने लगी सियासत
दुष्कर्म पीड़िता ने आग लगाकर जान दे दी। अब उसकी मौत पर सियासत गरमाने लगी है। सपा नेता और कार्यकर्ता रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे और कहा कि उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। इधर इंस्पेक्टर से सपाइयों ने बातचीत की। वहीं पूरी रिपोर्टस सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी गई है। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव पहुंचे। जहां पीड़िता के अत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि हर हाल में न्याय दिलाएंगे। इसके बाद परिजनों से मिले। फिर गंजडुंडवारा के रेलवे रोड पर पहुंचकर उन्होंने प्रेसवार्ता की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static