एक साथ उठी दो भाइयों की अर्थियां, छोटे भाई की मौत से बड़े भाई को लगा सदमा, हार्ट अटैक से हुई मौत
punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 03:41 PM (IST)

अमेठीः उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दरअसल, मृतकों में से छोटे भाई एक बीमारी से पीड़ित था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। जब छोटे भाई की मौत के बारे में बड़े भाई को पता चला तो वो यह सदमा सहन न कर सका और उसे दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों भाईयों की एक साथ मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस घटना के बाद गांव में भी मातम छाया हुआ है।
बता दें कि यह घटना जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी गांव की है। यहां के निवासी संजय कश्यप (40) बीमारी से पीड़ित था। जिसकी मौत मंगलवार सुबह जिला अस्पताल सुल्तानपुर में इलाज के दौरान हो गई। सुबह लगभग 5 बजे संजय कश्यप का शव घर पहुंचा। भाई का शव देख कर बड़ा भाई रंधे कश्यप रोते-रोते सदमे से अचानक बेहोश हो गया। जिसको इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने रंधे कश्यप (45)को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों की हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
दोनों भाइयों की मौत से गांव वालों की आंखें हुई नम
रंधे कश्यप पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार में तिपहिया वाहन का जानकार मैकेनिक था। वाहन चालकों और वाहन स्वामियों में बहुत ही लोकप्रिय रहा। दोनों भाइयों की मौत की खबर क्षेत्र में फैलते ही मृतक के घर जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर किसी की आंखें इस दुखद घटना से नम हो गई। परिवार से एक साथ दो भाइयों के अर्थी उठने से परिजनों में कोहराम मचा रहा। ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह ऊर्फ पप्पू और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मृतक को श्रद्धांजलि दिया और परिजनों को हर संभव मदद करने वादा किया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

Tourism Development: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- मथुरा में जल्द होगा 18 परियोजनाओं का लोकार्पण

घर में सुख- समृद्धि लाता है सफेद ''आक का पौधा''! मिलेगी ढेर सारी बरकत, होगी धन की बरसात

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो घर में होने लगेगा सब अशुभ