दारोगा ने सेक्सवर्धक गोलियां खाकर कार में कई बार बनाए शारीरिक संबंध, फिर मर्डर कर जो किया जानकर कांप जाएगी रूह

punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 10:00 AM (IST)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक ऐसी वारदात सामने आई थी, जिसे जानकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। दरअसल, कुछ दिन पहले यहां पर खेत में एक न्यूड महिला का शव मिला था। आशंका जताई जा रही थी कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। लेकिन, इस वारदात में जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला है। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक महिला महोबा के कबरई थाना क्षेत्र की रहने वाली किरण देवी है। 

अब जानिए पूरा मामला
किरण देवी की शादी CRPF जवान विनोद सिंह से हुई थी। शादी के बाद किरण और विनोद के बीच विवाद होने लगा। जिसके बाद किरण ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। इस दौरान उसे कई बार कबरई थाने में जाना पड़ा। मामले की जांच कबरई थाने में तैनात दारोगा अंकित यादव ने की। यहीं पर किरण की दारोगा से मुलाकात हुई और उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में संबंध बन गए। जिसका नतीजा किरण की मौत था। 

दो साल तक रहे संबंध 
किरण और दारोगा दोनों के बीच दो साल तक संबंध थे। किरण उससे प्यार करने लग गई थी। इसलिए वो उससे शादी करना चाहती थी। उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। शुरू में अंकित ने किरण को टालता रहा, लेकिन फिर उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
12 नवंबर को अंकित ने अपने किसी परिचित से कार मांगी। उसने किरण को घुमाने के बहाने बुलाया। किरण भी खुशी-खुशी अंकित के साथ घूमने के लिए चल दी। इस बीच कार में अंकित ने कई बार किरण संग यौन संबंध बनाए। बताया जा रहा है कि उसने सेक्सवर्धक गोलियां खाकर किरण संग संबंध बनाए थे। इसी दौरान दोनों के बीच लड़ाई हुई। विवाद ज्यादा बढ़ा तो खेत में ले जाकर अंकित ने किरण की हत्या कर दी। 

खेत में न्यूड मिला शव 
हत्या करने के बाद अंकित किरण को नग्न अवस्था में खेत में फेंककर फरार हो गया। ताकि पहचान न हो सके और मामला रेप-हत्या लगे। लेकिन, मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। महिला की पहचान की और फिर पूरे मामले में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार, हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, दोनों के बीच हुई मोबाइल चैट्स और कॉल रिकॉर्ड भी बरामद किए हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static