दो पतियों को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी महिला; संबंध बनाए...हुई प्रेगनेंट, फिर हुआ कुछ ऐसा, जानकर कभी भूल ना पाएंगे आप

punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 02:21 PM (IST)

यूपी न्यूज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली 28 साल की अंगूरी अपने दो पतियों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रहती थी। उसका प्रेमी अनुज (30) और वो दोनों एक किराए के मकान में रहते थे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे, इसलिए अंगूरी प्रेगनेंट हो गई। कुछ दिन पहले अंगूरी की उसके किराए के कमरे में सड़ी-गली लाश मिली है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जानकारी शुरू कर दी। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। उसके साथ जो कुछ हुआ, ये जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

जानिए पूरी वारदात 
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला गुरग्राम के डूंडाहेड़ा गांव से सामने आया है। यहां पर 7 महीने की प्रेगनेंट अंगूरी की लाश उसके किराए के कमरे में से मिली थी। उसके लिव-इन पार्टनर ने उसकी हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इस वारदात का खुलासा करने के लिए उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

पहले हो चुकी थी दो शादियां 
आरोपी ने बताया कि अंगूरी ने 2023 में सबसे पहले मोहम्मद सदरुद्दीन से शादी की थी। लेकिन, इसके कुछ दिन बाद ही वो अलग रहने लगी और फिर उसने 2024 में विशाल नामक शख्स से कोर्ट मैरिज कर ली। उसके साथ भी उसका रिश्ता बस कुछ ही दिन चला। इसके बाद उसकी मुलाकात आरोपी अनुज से हो गई। दोनों के बीच अफेयर हो गया। अनुज का उसके किराए के कमरे पर आना जाना हुआ और इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। इसकी वजह से अंगूरी प्रेग्नेंट हो गई। वो 7 महीने की गर्भवती थी। 

क्यों दिया वारदात को अंजाम 
पुलिस पूछताछ में आरोपी अनुज ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम को पैसों के लेन-देन को लेकर उसकी अंगूरी के साथ लड़ाई हो गई थी। अंगूरी गर्भवती थी और आरोपी पर पैसों का दवाब बना रही थी। गुस्से में आकर उसने दोनों हाथों से अंगूरी का गला पकड़ लिया और इसी दौरान उसकी मौत हो गई।यह अनहोनी देख अनुज के होश उड़ गए और वह अंगूरी को कमरे में बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी लाश को किराए के कमरे से बरामद किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static