'पति नंपुसक है... जेठ और ससुर जबरन बनाते हैं शारीरिक संबंध', महिला की आपबीती सुन सन्न रह गई पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2023 - 03:33 PM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला ने अपने जेठ और ससुर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति नंपुसक है। जेठ और ससुर जबरन उसका शारीरिक शोषण करते हैं। पीड़िता ने थाने में जाकर अपने पति, ससुर और जेठ के खिलाफ तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि उसकी शादी फरवरी महीने में ताजगंज थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में हुई थी। शादी के बाद से उसके पति ने उससे दूरी बना ली। वहीं, जब उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया तो पति उसकी पिटाई कर दी। सास ने भी उसे ही डांट दिया। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि पति शारीरिक संबंध बनाने लायक नहीं है। जिस पर उसके ससुराल पक्ष ने घर के अन्य सदस्यों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। वहीं, जब वह नहीं मानी तो रात को सोते समय उसके जेठ ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। विरोध करने पर जमकर पीटा। इसके बाद ससुर ने भी जबरन संबंध बनाए। जब उसने इनकार किया तो ससुर ने जान से मारने की धमकी दे दी।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें....
UP में नए दल की एंट्री: पूर्व DGP सुलखान सिंह ने बनाई पार्टी, बुंदेलखंड राज्य बनाने की उठाई मांग
बरेली में ‘नरबलि’: तंत्र साधना के लिए चढ़ा दी किशोर की बलि, घर से बुलाकर ले गए फिर...


पीड़िता ने आगे बताया कि किसी तरह उसने मायके जाकर इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। अब पीड़ित ने महिला चौकी किरावली में ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static