Kushinagar News: वन विभाग की तत्परता ने बचाई घायल ‘सारस’ की जान, विभाग की हो रही खूब सराहना

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 07:47 AM (IST)

Kushinagar News, (अनुराग तिवारी):  उत्तर प्रदेश में बीते दिनों आपने आरिफ और सारस की कहानी खूब सुनी थी लेकिन आज हम जिस सारस की बात करने जा रहे हैं वह कुशीनगर जिले के खड्डा वन रेंज अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर गोन्हा गांव का है। जहां पर एक सारस पक्षी घायल अवस्था में ग्रामीणों को दिखा जिसके बाद उन्होंने तत्काल वन रेंज कार्यालय को फोन किया।
PunjabKesari
जैसे ही इसकी सूचना वन क्षेत्र अधिकारी प्रकाश पांडे को हुई तो मौके से दलबल के साथ वह गांव में पहुंचे और देखा की सारस पक्षी जिसका एक पंख टूटा हुआ था और वह घायल अवस्था में तड़प रहा था, फिर क्या तत्काल उन्होंने उस पक्षी को वहां से उठाया और अपनी गाड़ी में बैठाकर वन कार्यालय ले आए। जहां पर डॉक्टर के द्वारा उसका इलाज किया गया और उसकी जान बच गई। वहीं इस वाक्य के बाद वन अधिकारी की लोग खूब सराहना करते व धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static