सरयू तट की जलधारा में युवक को बाइक स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने लगाया 8 हजार का जुर्माना

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 07:07 PM (IST)

अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या के सरयू तट की जलधारा में युवक को बाइक स्टंट करना महगा पड़ गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वहीं यातायात पुलिस पहले ही 8 हज़ार रुपये का जुर्माना लगा चुकी है। दरअसल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संतों ने कड़ी नाराजगी जाई थी। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 


PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो 29 जून का बताया जा रहा है। आरोपी युवक की पहचान थाना महाराजगंज के रामपुर पुवारी मथुरा के रुप में हुई है। अयोध्या एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पानी में बाइक चलाने वाला युवक महाराजगंज का रहने वाला है। उसका नाम लालचंद है। युवक का 8 हजार रुपए का चालान किया है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। ऐसा कोई करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static