10 फीट लंबी सुरंग खोदकर बैंक में घुसे चोर, करोडों का सोना लेकर फरार, बैंक कर्मी शक के दायरे में
punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 02:18 PM (IST)
कानपुर: वीडियों में दिख रहा कोई नाला नहीं है। इस में घुसे लोग ना ही नाले की सफाई कर रहे है। बल्कि ये लोग इस सुरंग की लंबाई-चौड़ाई को नाप रहे है। क्योंकि कांड ही कुछ अनोखा हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे। कि ये कोई राजा महाराजा या अंग्रेजों के जमाने की सुरंग निकली है। नहीं भइया। ये ना तो राजा महाराज, ना ही अंग्रेजों के जमाने की सुरंग है। बल्कि ये चोरों के जमाने की सुरंग है। चोरों ने 10 फुट लंबी सुरंग खोद कर अनोखा कारनामा कर डाला है और कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है।A