योगी मंत्रिमंडल में RLD के इस विधायक का मंत्री बनना तय, जयंत चौधरी ने फोन कर कहा- 'लखनऊ पहुंचो, तुम्हें शपथ लेनी है'

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 12:59 PM (IST)

UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले आज योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। आज शाम 5ः00 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले रालोद में हलचल तेज हो गई है। योगी कैबिनेट में RLD के दो विधायकों के मंत्री बनने की चर्चा है। इसके लिए विधायक अनिल कुमार और प्रदीप जैसे नाम चर्चा में है।

PunjabKesari
बता दें कि योगी मंत्रिमंडल में पुरकाजी से रालोद विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने विधायक से कहा, ''अनिल जी लखनऊ पहुंचो, तुम्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है।'' वहीं, विधायक अनिल कुमार ने बताया क‍ि, चौधरी जयंत सिंह ने फोन पर मुझे लखनऊ पहुंचने के लिए कहा है। मेरे पास शब्द नहीं थे, किन शब्दों में उनका धन्यवाद करूं। क्योंकि उन्होंने इतना बड़ा काम किया है, जो हर नेता नहीं करता है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को यह मौका दिया है, यह सब चौधरी साहब के आशीर्वाद से ही हुआ है।

PunjabKesari
सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज लखनऊ लौट रही है। लखनऊ लौटने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम प्रस्तावित किया जाएगा। यह समारोह शाम 5ः00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे। समारोह में जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा उन्हें शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः OP राजभर और अनिल कुमार को CM ऑफिस से आया फोन, योगी कैबिनेट का कभी भी हो सकता है विस्तार
योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 5 बजे राजभवन में होगा। जिसके लिए OP राजभर, अनिल कुमार और दारा सिंह को CM ऑफिस से आया है और इन सभी को सीएम आवाज बुलाया गया है। विस्तार में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाया जाना तय बताया जा रहा है। हालांकि दो और मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static