खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं भारत को कोसने वाले, राहुल का नाम लिए बिना CM योगी ने बोला हमला
punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2023 - 12:28 AM (IST)

गोरखपुर: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम लिये बगैर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को कहा कि विदेशी धरती पर भारत (India) को कोसने वालों का इतिहास खुद लोकतंत्र (democracy) का गला घोंटने का रहा है।
कुछ लोग दुनिया के देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं: CM
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ वैश्विक मंचों पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग दुनिया के देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले ये वही लोग हैं जो मौका मिलने पर स्वयं लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। पीएम मोदी दुनिया मे देश का नाम कर रहे हैं तो कुछ लोग देश को बदनाम करने में जुटे हैं।
‘केरल में रहते हैं तो यूपी की बुराई करते हैं और…’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भाजपा के बशारतपुर प्रथम शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में जाकर देश की आलोचना करने वाले वही लोग हैं जो केरल में रहते हैं तो यूपी की बुराई करते हैं और दिल्ली में रहते हैं तो केरल की। इन चेहरों को पहचानने की जरूरत है। ये देश के सुदृढ़ लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। इनकी खानदानी विरासत ही बांटों और राज करो की विभाजनकारी राजनीति की रही है। इनकी विभाजन की मानसिकता और इनके षड्यंत्र को सफल नहीं होने देना है।
PM मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियां कर रहीं नए भारत का प्रतिनिधित्व
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8-9 वर्षों में हासिल देश की उपलब्धियां नए भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण में देश की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की सुनहरी तस्वीर है। आने वाले दिनों में भारत दुनिया को राह दिखाने वाला देश होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण में इसकी गूंज को अंगीकार कर जन जन तक पहुंचाने का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं पर है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल