अमरोहा में गोकशी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 80 किलो मांस बरामद

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 06:58 PM (IST)

अमरोहा: उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस ने गजरौला क्षेत्र से गोकशी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 किलो मांस बरामद किया है।     पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गजरौला क्षेत्र के पपसरा खादर गांव गोकशी की सूचना पर पुलिस ने एक स्थान पर छापा मारकर तीन लोगों को गोकशी करते समय गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने लगभग 80 किलो गोमांस बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  बाद में आरोपियों के परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और उन्हें छोड़ने के लिए हंगामा करने लगे। थाने से छुड़ा कर ले जाने की जिद पर अड़े गए लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। बाद में पुलिस के समझाने पर भीड़ वापस चली गई। उन्होंने बताया कि गांव पपसरा खादर में रविवार को एक शादी होनी है । दावत में परोसने के लिए शुक्रवार रात प्रतिबंधित पशु कटा गया था। क्योंकि शनिवार को गांव में दावत होनी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static