रामलला को गर्मी से बचाने के लिए गर्भगृह में लगाया गया कूलर, राग-भोग में भी किया गया बदलाव

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 10:43 AM (IST)

Ram Mandir: अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला को गर्मी से बचाने के लिए इंतजाम किए गए है। राम मंदिर के गर्भगृह में कूलर लगा दिया गया है। साथ ही रामलला को सूत्री वस्त्र भी पहनाए गए है। अब अयोध्या में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और गर्मी हो रही है। गर्मी के सीजन को देखते हुए रामलला को रबड़ी और दही साथ ही मौसमी फलों का भोग लगाया जा रहा है।

PunjabKesari
ऐसा माना जाता है कि जिन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो जाती है उसमें भगवान का वास हो जाता है। उन्हें आम जीवों की तरह ही ठंड, गर्मी, भूख, प्यास का अहसास होता है। राम मंदिर में रामलला 5 वर्ष के बालक के रूप में विराजमान हैं। इस लिए बालक की तरह ही उनका ध्यान रखा जाता है। अब अयोध्या में तापमान बढ़ रहा है और रामलला गर्मी की तपिश झेल रहे है। रामलला को गोटेदार सूत्री वस्त्र पहनाए जा रहे हैं और अब गर्भगृह में कूलर लगा दिया गया है। आज यानी रविवार तक एसी भी लगा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: आज राजस्थान दौरे पर CM Yogi, तीन जिलों में आयोजित चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

PunjabKesari
रामलला को गर्मी से बचाने के लिए उनके राग-भोग में भी बदलाव किया गया है। भोग में दही व रबड़ी बढ़ा दी गई है। मौसमी फलों का भी भोग लगाया जा रहा है। रामलला के दरबार में नौ दिनों तक विधि विधान से शक्ति उपासना की जाएगी। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर नौ अप्रैल को रामलला के दरबार में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू होंगे। 17 अप्रैल को राममंदिर में रामजन्मोत्सव का पर्व भव्यता पूर्वक मनाया जाएगा। पांच सौ वर्षों के बाद रामलला भव्य महल में रामनवमी मनाने जा रहे हैं। जिसे लेकर राम मंदिर ट्रस्ट पूरी तैयारियां कर रहा है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static