ये थी वो कलम जिससे लिखी गई भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फांसी की सजा, देखिए उनकी अनदेखी चीजें

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 06:57 PM (IST)

यूपी डेस्कः देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन 23 मार्च 1931 की घटना देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण और कभी ना भुलाए जाने वाली घटना है, जिसे याद कर आज भी शरीर में जोश दौड़ जाता है और रोंगटे भी खड़े हो जाते हैं। जी हां 23 मार्च 1931 का वो दिन जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे तीन क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई।
PunjabKesari
अजीब इतेफाक ये था कि इन क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद सभी आंसू बहा रहे थे, लेकिन क्रांतिकारी वीरों को माथे पर मौत के खौफ की एक भी शिकन तक नहीं थी। वहीं जेल के अधिकारी और कर्मचारी भी इन शूरवीरों के गले में फंदा डालते हुए घबरा रहे थे।
PunjabKesari
8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने सेंट्रल असेंबली में बम फेंके। घटना के बाद भगत सिंह भागने के बजाय डटे रहे और खुद को अंग्रेजों के हवाले कर दिया। करीब दो साल जेल में रहने के बाद भगत सिंह को राजगुरु और सुखदेव के साथ फांसी पर चढ़ा दिया गया था। आज उनकी शहीदी दिवस के मौके पर देखिए कुछ अनदेखी चीजें।
PunjabKesari

भगत सिंह और उनके साथियों ने असेंबली बम केस में इसी गोले का इस्तेमाल किया था। लाहौर की सीआईडी ने ये गोला बरामद किया था। (सभी फोटो- supremecourtofindia.nic.in)
PunjabKesari

भगत सिंह ने अपनी इस घड़ी को क्रांतिकारी जयदेव कपूर को तोहफे में दे दिया था। 
PunjabKesariभगत सिंह की कमीज

PunjabKesari

भगत सिंह के जूते, जो उन्होंने जयदेव कपूर को तोहफे में दिए थे। 

PunjabKesari

पीतल के दवात बम, इसमें कलम डालते ही ये फट जाते थे। ये लाहौर असेंबली में जजों की टेबल पर रखे गए थे।

PunjabKesariभगत सिंह के घर में रखा पुराना पलंग

PunjabKesariखटकर कलां में ही पंजाब की सरकार ने भगत सिंह की याद में एक संग्रहालय बनाया। उसी तरह रसोई घर में रखे बर्तन भी हैं।

PunjabKesariभगत सिंह का घर 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static