Tokyo Olympics: आज सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना से होगा मुकाबला, दुआओं का दौर जारी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 04, 2021 - 12:56 PM (IST)

प्रयागराज: पूरे देश को आज बेहद खास पल का इंतजार है। टोक्यो ओलंपिक्स के अब तक के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। आज महिला हॉकी टीम का मुकाबला अर्जेंटीना से है। इसी कड़ी में संगम शहर प्रयागराज में भी दुआओं का दौर जारी है।  शहर के कई नेशनल हॉकी खिलाड़ी महिला हॉकी टीम की जीत की दुआ कर रहे हैं और इतिहास रचने के लिए हौसला अफजाई भी कर रहे हैं।

PunjabKesari
नेशनल हॉकी प्लेयर इमरान खान और मोहम्मद तालिब समेत अन्य खिलाड़ियों का कहना है कि  टीम इंडिया की कप्तान रानी रामपाल एक बार फिर से अच्छा परफॉर्म करेंगी साथ ही साथ गुरजीत कौर भी शानदार खेल दिखाएंगी और अपना अहम योगदान देंगी। भारत के लिए राहत की बात यह है कि गोलकीपर सविता ने अब तक का सबसे अच्छा परफॉर्मेंस दिया है और आज भी सभी खिलाड़ी बेहतर करें इसके लिए सभी खिलाड़ी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

PunjabKesari
महिला हॉकी का दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 3:30 बजे से शुरू होना है। पूरे देश की निगाहें आज इस मैच को लेकर के बनी हुई है। टीम इंडिया के हौसले बुलंद है क्योंकि इससे पहले अपने क्वार्टर फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 3 बार की चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया था। इस मैच में गुरजीत कौर के एकमात्र गोल ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया था।

PunjabKesari
ऐसे में अगर आज भी टीम इंडिया जीत जाती है तो फाइनल में प्रवेश करके गोल्ड या सिल्वर मेडल अपने नाम करेगी। हालांकि अभी तक यह पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण हैं। इसी समले पर हमारे संवाददाता सैय्यद आकिब रज़ा ने प्रयागराज के एमआईसी ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे हैं नेशनल खिलाड़ियों से खास बातचीत की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static