यूपी में मूसलाधार बारिश; दिन में छाया अंधेरा, 24 घंटे में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, इन जिलों में खतरनाक बारिश का अलर्ट जारी!

punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 11:55 AM (IST)

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कई जिले बाढ़ से प्रभावित है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है और प्रदेश के करीब 35 जिलों में तेज बारिश होगी। 

बारिश का येलो अलर्ट जारी 
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह से राजधानी लखनऊ में भारी बारिश हो रही है। पूरे शहर और जिले में घने बादल छाए हुए हैं। दिन में ही अंधेरा छा गया है। विभाग ने यहां पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है और मौसम सुहावना हो गया है। लखनऊ में 13 अगस्त से 2 दिन के लिए भारी बारिश की चेतावनी है।

इन जिलों में होगी बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी लखनऊ के अलावा 35 जिलों में भारी बरिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, इन शहरों में आने वाले 15 अगस्त को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। उससे पहले आज यानी 11 से 14 अगस्त तक आंशिक बादल छाए रहने व बौछार पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। राज्य के मेरठ, शामली, सहारनपुर में भारी बारिश के साथ ही गरज और चमक के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं भी हैं। वहीं आगरा, अलीगढ़, मथुरा और आसपास के जिलों में बौछार पड़ सकती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static