प्रयागराज: अफीम की खेती कर रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार, 57 किलो 600 ग्राम कच्ची अफीम बरामद

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 02:25 PM (IST)

प्रयागराज: जिले के यमुना नगर के घूरपुर थाना अंतर्गत अमरेहा गांव में अफीम की अवैध खेती कर रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 57 किलो 600 ग्राम कच्ची अफीम (पौधे और फल) बरामद की। 

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना प्राप्त हुई कि घूरपुर थाना अंतर्गत एक गांव में कुछ लोग अफीम की खेती कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर खेत को सील किया। उन्होंने बताया कि एसीपी कौंधियारा, नायाब तहसीलदार (बारा) और आबकारी निरीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया और पाया कि लगभग 20 वर्ग मीटर क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही है। खेत से बरामद 57 किलो 600 ग्राम कच्ची अफीम (पौधे एवं फल) की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है। पांडेय ने बताया कि पुलिस ने अफीम की खेती किए जाने के संबंध में अभियुक्त मिश्री लाल और पंचराज कुशवाहा को गिरफ्तार किया है और इनके खिलाफ घूरपुर थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 जिले में बृहस्पतिवार को ही गंगा नगर के हंडिया थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के मामले में पुलिस ने विजय चंद्र मौर्या को गिरफ्तार किया और करीब 10 बिस्वा क्षेत्र में अफीम के लगभग 1500 पौधे और अफीम के 1718 फल (वजन 136 किलो 340 ग्राम) नष्ट किए जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static