पैसों के लेनदेन में विवाद: दो भाइयों ने युवक को चाकू मारा, उपचार के दौरान मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 02:32 PM (IST)

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिला मुख्यालय के कोतवाली इलाके में शुक्रवार की शाम 23 वर्षीय युवक को कथित तौर पर रुपयों के लेन-देन के विवाद में दो भाइयों ने चाकू मार दिया, गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र के चमन सराय में शुक्रवार शाम को रेहान (23) पर सलमान और उसके भाई ने चाकू से हमला कर दिया जिसमे रेहान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रेहान तंदूर की दुकान पर काम करता था और पैसे के लेनदेन में विवाद की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Related News

static