सोनभद्र में दो कोरोना पॉजिटिव की हुई पुष्टि, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 03:49 PM (IST)

सोनभद्रः कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं प्रदेश सोनभद्र में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से जनपद में हड़कंप मच गया। दोनों मरीज गैर जनपद के हैं निवासी हैं और श्रमिक ट्रेन से आए थे। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3 हो गई है।

बता दोनों पॉजिटिव मरीजों में से एक बहराइच का तो दूसरा फिरोजाबाद का निवासी है। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से दोनों  दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज जिले में आए थे। इसके बाद जांच में पॉजिटिव आने से जिले में हड़कंप मच गया है। वहीं मरीजों की पुष्टि सीएमओ एस के0 उपाध्याय ने की है।उन्होंने कहा कि दोनों मरीजों को मण्डल स्तर पर भेजा जाएगा। बता दें कि जिले में पहले भी एक पॉजिटिव केस मिल चुका है। इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static