गंगा में स्नान करने गए दो दोस्त नदी डूबे, NDRF की टीम ने शव किया बरामद

punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 04:50 PM (IST)

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गंगा नदी के कादरगंज घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्नान करते हुए दो दोस्त नदी में डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से निकाला गया। आनन- फानन उसे अस्पताल पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
 
जानकारी के मुताबिक मामला कासगंज जिले के  बहरोजपुर  गांव का बताया जा रहा है जहां पर चार दोस्त गंगा में स्नान करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसकी चीख पुकार सुनकर दूसरा बचाने के लिए पहुंचा परंतु दोनो गहरे पानी चले गए जिसे उनकी मौत हो गई।  युवक की पहचान श्यामवीर व राहुल बहरोजपुर के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को स्वांतना देने और सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static