Umesh Pal Murder Case: उमेशपाल की हत्या को बीत गया एक साल, शाइस्ता परवीन समेत 6 आरोपी अभी भी फरार

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 01:57 PM (IST)

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुचर्चित मामला उमेशपाल हत्याकांड को अब एक साल बीत चुका है। बीते साल 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान बम भी फेंके गए थे। इस हत्याकांड के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की गई। लेकिन कई इनामी आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

PunjabKesari
बता दें कि उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हो गई थी। मामले में फरार आरोपी अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, जैनब, बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और शूटर अरमान और अतीक की बहन आयशा नूरी अभी भी पुलिस का हाथ नहीं आए। शाइस्ता परवीन 50 हजार की इनामी है और हत्याकांड के तीनों शूटर पांच-पांच लाख के इनामी है। जिनकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। लेकिन पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। इनामी गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड के बाद आखिरी बार मेरठ में दिखाई दिया। अतीक के बहनोई अखलाक अहमद के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में उसकी तस्वीर कैद हुई थी और इसके बाद ही पता चला था कि वह अखलाक के घर गया था। इसके बाद वो कहीं फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

PunjabKesari
वहीं, 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन भी उमेशपाल की हत्या के बाद से फरार है। 16 अप्रैल को आखिरी बार उसे प्रयागराज में देखा गया था। अतीक की हत्या के बाद वह शूटर साबिर के साथ खुल्दाबाद में बेटे असद के दोस्त आतिन जफर के घर पहुंची थी। वह चोरी छुपे अतीक के जनाजे में भी शामिल होना चाहती थी, लेकिन भारी पुलिस फोर्स को देखकर वो वहां नहीं पहुंची। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी शूटर साबिर के मरियाडीह और गुड्डू मुस्लिम के चकनिरातुल स्थित मकानों को कुर्क किया जा चुका है। आयशा नूरी के मेरठ स्थित मकान का सामान भी पुलिस कुर्क कर चुकी है। जैनब के अकबरपुर सल्लाहपुर और अरमान के सिविल लाइंस स्थित घर का सामान भी कुर्क किया जा चुका है। फिलहाल, पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है और सभी फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static