चार महीने पहले अधेड़ चाचा ने नाबालिग से किया था दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 12:50 PM (IST)

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक अधेड़ चाचा ने अपनी भतीजी के साथ डरा धमका के दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी, लेकिन ये राज ज्यादा दिनों तक छुपा नहीं रहा। ढाई महीने बाद लड़की के पेट में दर्द होने लगा तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने बताया कि लड़की 3 महीने की गर्भवती है। ये बात सुनते ही परिजनों के पैरों के तले से जमीन खिसक गई।

मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 3 माह पहले पड़ोस में रहने वाला आरोपी शेलेन्द्र दीवाल फांद कर उसके घर मे उस वक्त घुस आया था, जब वह अकेली थी। इसके बाद उसने जबरजस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी बताने पर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते किशोरी ने किसी आगे अपना मुंह नहीं खोला। किशोरी के मुताबिक आरोपी ने 2, 3 बार उसके घर आकर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।

पीड़ित परिवार ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।







 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static