बेखौफ बदमाशः सरेआम सपा नेता को मारी गोली, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 01:35 PM (IST)

प्रतापगढः उत्तर प्रदेश में बेख़ौफ बदमाशों पर शायद अब पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम है। यही वजह है कि लगातार हत्याओं से प्रदेश थर्राया हुआ है। ताजा मामला प्रतापगढ़ का है। यहां अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सपा के सेक्टर प्रभारी हरिश्चन्द्र सिंह चौहान को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी है।

 PunjabKesari

मामला अंतु कोतवाली के पूरे अंती बाजार का है। यहां करीब 9 बजे घर से शहर जा रहे सपा नेता हरिश्चंद्र को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी। जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना के बाद सपा के पूर्व विधायक मुन्ना यादव समेत सपा के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने शव को सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

जानकारी के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक मुन्ना यादव ने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गुंडों और माफियाओं का बोलबाला है सूबे में गुंडा राज कायम हो गया है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static