राहुल गांधी के इस्तीफे से दुखी इस कांग्रेसी नेता ने राष्ट्रपति से मांगी ‘इच्छा मृत्यु’

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2019 - 05:13 PM (IST)

प्रयागराज: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देकर सभी को हैरान कर दिया है। अब इस कड़ी में कांग्रेस के एक और नेता हबीब अहमद का नाम जुड़ गया है। हबीब अहमद ने राहुल गांधी के इस्तीफे से आहत होकर ‘इच्छा मृत्यु’ मांगी है। उन्होंने इसके लिए बाकायदा अपर नगर मजिस्ट्रेट के जरिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिससे आहत होकर नेहरू गांधी परिवार की कर्म भूमि प्रयागराज के कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। महानगर महासचिव हसीब अहमद द्वारा अपर नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित पत्र सौंपकर राहुल के इस्तीफे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि कांग्रेस को मिली करारी हार का जिम्मेदार केवल राहुल गांधी जी नहीं हैं। उनका इस्तीफा देना हम जैसे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की बात है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static