केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले-  देश की 140 करोड़ जनता से किसी का कोई मुकाबला नहीं

punjabkesari.in Thursday, May 20, 2021 - 04:39 PM (IST)

रामपुरः केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी गुरुवार को रामपुर के जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख भी साथ थे। दोनों ने ही अस्पताल के कई वार्डों में जाकर मरीजों से उनके तीमारदारों से पूछताछ की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा देश 140 करोड़ की आबादी वाला देश है। देश के हर हिस्से में कोविड माहमारी फैली हुई है। इस बीमारी से जो लोग संक्रमित हैं, उउनकी सेहत और सलामती के लिए सरकार जिला अस्पताल और प्रशासन काम कर रहा है। जिला अस्पताल में बेहतर तरीके से काम हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा यह वक्त ऐसा है लोगों में भय और भ्रम नहीं बल्कि भरोसा पैदा करने की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा दूसरी लहर जो हमारे पैरामेडिकल स्टाफ है, मेडिकल स्टाफ सरकार ने और समाज ने जिस मजबूती के साथ काम किया है तो वह काफी हद तक कमजोर हुई है। रामपुर में ऑक्सीजन की और वेंटिलेटर की समस्या का समाधान हुआ है। पहले हमारे पास कुछ नहीं था, सब हमें बाहर से मंगवाना पड़ता था। अब इस वक्त करोड़ों लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और करोड़ों लोगों के वैक्सीन लगाई जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारा देश 140 करोड़ की आबादी का देश है, किसी भी देश का हम से मुकाबला नहीं है। यहां पर सभी लोग हमारे प्रशासनिक अधिकारी पैरामेडिकल स्टाफ हमारी सारी व्यवस्थाएं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार केंद्र की मोदी सरकार सभी लोग लगे हुए हैं। जल्द से जल्द देश उबरेगा और संभालेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा हमें पैनिक नहीं करना चाहिए प्रिकॉशन और प्रिवेंशन जरूरी है। हमें भय की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी और संयम जरूरी है।

:


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static