काशी दौरे पर केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal; आज जनता संग किया योग...ली चाय की चुस्की, लगे अबकी बार 400 पार के नारे

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 01:31 PM (IST)

Piyush Goyal:  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल काशी में अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। यहां पर उन्होंने आज यानी सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक किया और काशीवासियों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों के साथ चाय की चुस्की ली, उनके साथ योग किया और उनका हाल-चाल जानकर शहर के बारे में विकास कार्य की जानकारी ली। वहीं, कुछ महिलाओं ने उन्हें देखा और उनके साथ सेल्फी भी ली। लोग उन्हें देखकर काफी खुश और उत्साहित हो गए।

PunjabKesari
अबकी बार 400 पार के लगे नारे
बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के प्रचार के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार जुटे हुए है। भाजपा ने जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे है। उन्हीं के पक्ष में प्रचार करने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यहां पर पहुंचे है। वह यहां जनसभा को संबोधित कर पीएम मोदी के लिए वोट मांगेंगे। आज सुबह पीयूष गोयल ने सिगरा स्थित शहीद पार्क में मॉर्निंग वॉक की और जनता से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाए।

PunjabKesari
पीयूष गोयल ने महिलाओं के साथ किया योग
मॉर्निंग वॉक के दौरान पीयूष गोयल ने पार्क में कुछ महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं के साथ योग किया। योग की शुरुआत अनुलोम-विलोम से की और फिर कपालभाति करने के साथी शांति पाठ भी किया। पार्क में मौजूद महिलाओं ने कहा कि काशी में काफी विकास हुआ है। मंत्री के साथ मौजूद महापौर से महिलाओं ने कहा कि पार्क में और व्यवस्थाएं होनी चाहिए, जिस पर महापौर ने कहा कि चुनाव के बाद हर पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसकी कार्य योजना तैयार हो गई है। वहीं, कुछ महिलाओं ने उनके साथ फोटो भी खिचवाई।

PunjabKesari
मंत्री ने ली चाय की चुस्की
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सिगरा स्टेडियम के सामने जनता और कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीने बैठे। उन्होंने जनता के साथ चाय की चुस्की ली। साथ ही उन्होंने काशी की विकास और पीएम के कार्य करने की शैली पर चर्चा की। पीयूष गोयल ने काशी के चाय की तारीफ की और टोस्ट भी खाया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static