केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- मुनाफा बंद होने पर रो रहा रहा है गांधी परिवार
punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 02:12 PM (IST)

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस के निलंबन के मामले को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मृत महिला के परिवार को सहारा देने की बजाय पार्टी अपना मुनाफा बंद होने पर "रो रही" है। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल मामले को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा कि ''महिला की मौत हुई है अस्पताल की अव्यवस्था की वजह से। जिन लोगों ने एक रोगी को मौत के घाट उतारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस उनका मुनाफा बंद हो रहा है, इस पर रो रही है।
ईरानी ने सवाल उठाते हुए कहा ''क्या अमेठी के एक साधारण नागरिक की जान की कीमत कुछ नहीं है?'' जिले के संजय गांधी अस्पताल को 17 सितंबर को एक 22 वर्षीय विवाहित महिला की मौत के बाद सील कर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। इस बीच अस्पताल के कर्मचाारियों, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस बहाल करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित किया था। संजय गांधी अस्पताल का संचालन दिल्ली स्थित संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट करता है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं तथा पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा इसके सदस्य हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

Mayawati News: मायावती ने BSP की विरासत आकाश आनंद को सौंपी, बनाया अपना उत्तराधिकारी

खत्म हुआ 6 महीने का इंतजार, इस तारीख को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव