UP के इस गांव की अनोखी होली का है काफी पुराना इतिहास, पुरुषों को गांव छोड़कर जाना पड़ता है बाहर

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 10:32 AM (IST)

हमीरपुर(रवींद्र सिंह): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले में एक ऐसा गांव है जहां सिर्फ घूंघट वाली महिलाएं (Women) ही एक दिन होली (Holi) खेलती हैं। ये परम्परा कई दशकों से चली आ रही है। जिसमें सभी पुरुषों (Men) को भी महिलाओं की होली (Holi) शुरू होने से पहले गांव छोड़कर खेत और खलिहान जाना पड़ता है। गांव की महिलाएं (Women) एक साथ मिल जमकर नाच गाने के साथ होली मनाती हैं।

PunjabKesari

यूपी के इस गांव में बड़े ही अनोखे ढंग से खेली जाती है होली
मिली जानकारी के मुताबिक, यह होली सुमेरपुर थानाक्षेत्र के सिर्फ कुंडौरा गांव में होती है। अनोखी होली इस गांव में बड़े ही अनोखे ढंग से खेली जाती है। जिसमें गांव की न‌ई व बुजुर्ग महिलाएं भी धमाल करती हैं। होली के त्योहार पर सभी बुजुर्ग और घूंघट वाली महिलाएं पहले रामजानकी मंदिर में एकत्र होती हैं। यहां पूजा, अर्चना करने के बाद बुजुर्ग महिलाएं फाग गाती है। फिर महिलाएं टोलियां बनाकर गांव की हर गली और धार्मिक स्थानों से होते हुए धमाल करती है। महिलाओं की टोलियों का नेतृत्व बुजुर्ग महिलाएं करती है। ढोलक और मजीरा बजाते हुए घूंघट की ओट में फाग गाते डांस भी करती हैं।

PunjabKesari

महिलाओं की इस अनोखी होली का काफी पुराना है इतिहास
आपको बता दें कि महिलाओं की इस अनोखी होली का इतिहास काफी पुराना है। न‌ई बहुएं भी फाग की धूम में खूब डांस करती हैं। यह कार्यक्रम रामजानकी मंदिर से प्रारम्भ होता है। ढोलक और मजीरा बजाते हुए बुजुर्ग और घूंघट वाली महिलाएं सामूहिक रूप से फाग निकालती हैं और इस दौरान गांव के सभी पुरुष गांव के बाहर या घर के अंदर रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static