UP: 17 साल के लड़के ने किया 3 महीने की बच्ची का रेप, मासूम की हालत नाजुक

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 12:18 PM (IST)

एटा: यूपी के एटा में एक 3 महीने की बच्ची के साथ 17 वर्षीय लड़के द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। जहां बच्ची के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची के परिजन ने मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अरोपी मौके से फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं।

एएसपी ओपी सिंह के मुताबिक, 17 साल के एक लड़के ने मौका देखकर 3 महीने की बच्ची के साथ रेप किया है। लड़के ने कथित तौर पर बच्ची के साथ उस वक्त दुष्कर्म किया जब उसकी मां भैंस बांधने गई हुई थी। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया है कि आरोपी युवक मासूम बच्ची के साथ खेलने के बहाने से उसे अपने साथ ले गया था। उसने झाड़ियों में ले जाकर बच्ची का दुष्कर्म किया। गांव की ही एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि मासूम बच्ची के रोने की आवाज उन्होंने सुनी तो मौके पर पहुंचीं। जाकर देखा कि किशोर अपने खून में सने हुए कपड़ों को पानी से साफ करने की कोशिश कर रहा था। महिला के पूछने पर वो भाग गया। 

एएसपी ने बताया कि आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं। पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा- (376) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static