यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की मुलायम सिंह यादव से मुलाकात, बढ़ी सियासी सरगर्मी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 10:09 AM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी बीच सभी दलों के बीच जुबानी हमले और आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। सिंह ने ट्वीट किया, "आदरणीय मुलायम सिंह जी 'नेता जी' से उनके आवास पर भेंट कर कुशल क्षेम जाना एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं ईश्वर से उनकी उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

बता दें कि यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज मुलायम सिंह यादव से मुलाक़ात सपा संरक्षक के लखनऊ आवास पर हुई। डेढ़ घंटे तक चली मुलाक़ात में स्वतंत्र देव ने पिछले कुछ दिनों से वे लगातार बीमार चल रहे मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्हें गुरूग्राम के मेदांत अस्पताल में भी उन्हें भर्ती कराया गया था। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मुलायम सिंह यादव से जाकर मिलना, राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static