BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट, देवरिया से शशांक मणि को तो फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह को मिला टिकट

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 11:45 AM (IST)

BJP Candidates list : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट जारी कर दिया है, जिसमें देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को तो फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। 

आपको बता दें कि भाजपा इस बार देवरिया लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काट कर शशांक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं फिरोजाबाद सीट से अब ठाकुर विश्वदीप सिंह और अक्षय यादव के बीच में मुकाबला देखने को मिलेगा।  इससे पहले बीजेपी 71 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। अब कैसरगंज और रायबरेली से प्रत्याशी का ऐलान होना बाकी है। 

भाजपा चाहती थी आर्थिक रूप से मजबूत हो प्रत्याशी
बता दें कि फिरोजाबाद जिले से जो तीन क्षत्रिय नामों को भेजा गया था, जिसमें एक ठाकुर विश्वदीप सिंह था, जो कई स्कूल व कॉलेज के संचालक हैं। जबकि दो अन्य नाम भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर उदय प्रताप सिंह, सिरसागंज के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह जो पार्टी व संगठन के लिए कार्य करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static