UP बोर्ड परीक्षा 2019: जानिए, क्या बनना चाहती हैं 12वीं की टॉपर छात्राएं

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2019 - 04:21 PM (IST)

प्रयागराज: परिश्रम ही मानव की सफलता का साधन है। परिश्रम से वह हर चीज प्राप्त कर सकते हैं, जिनकी हमें आवश्यकता है। इसके द्वारा कठिन से कठिन कार्य को भी संभव बनाया जा सकता है। प्राचीन कहावत है कि जो मनुष्य अपने आप पर यकीन रखकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करता है, सफलता हमेशा उसके कदम चूमती है। ऐसा ही कुछ यूपी की बोर्ड परीक्षा में देखने को मिला है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की 3 बेटियों ने परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

PunjabKesariडॉक्टर बनना चाहती हैं 12वीं की टॉपर तनु तोमर
बागपत जिले के फतेहपुर पुट्टी गांव की रहने वाली तनु तोमर ने 12वीं की परीक्षा में 97.80% से यूपी टॉप किया है। अब वह बेहद खुश हैं और आगे डॉक्टर बनना चाहती हैं। कस्बा बड़ौत के राम इंटर कॉलेज की छात्रा तनु तोमर की उपलब्धि पर स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। सभी एक दूसरे का मुंह मीठा करा खुशी का इजहार कर रहे हैं। तनु तोमर ने बताया कि उसे यूपी टॉप करने की पूरी उम्मीद थी। इसके लिए उसने 11वीं क्लास से ही तैयारी शुरू कर दी थी।  वह 18-19 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती थीं। 

PunjabKesariसिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं भाग्यश्री
गोंडा की भाग्यश्री उपाध्याय ने परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। वह पंडित राजा राम उपाध्याय स्कूल की छात्रा है। उन्हें 500 में से 476 मार्क्स मिले हैं। भाग्यश्री कहना है कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ वह पूरे दिन घर में भी पढ़ती थीं। इस दौरान उनकी मां सुषमा उपाध्याय का बड़ा सहयोग रहता था। भाग्यश्री ने इंटरमीडिएट में हिंदी, म्यूजिक, भूगोल, होमसाइंस व सिलाई-कढ़ाई विषय लिए थे। भाग्यश्री ने बताया कि मेरा उद्देश्य देश की सेवा करना है। इसलिए वह अभी से सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती हैं।

सफलता के लिए शिक्षकों का धन्यवाद: आकांक्षा
तीसरे नंबर पर प्रयागराज की आकांक्षा शुक्ला हैं, जिनको 500 में से 474 नंबर मिले हैं। उनके 94.80% मार्क्स हैं। आकांक्षा शुक्ला ने अपनी सफलता के लिए परिजनों और शिक्षकों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static